Please wait

कोलकाता के तीर्थयात्रियों की बस पलटी, 13 घायल

बस सवार 13 लोग घायल हुए हैं। सभी यात्री खतरे से बाहर हैं।

24 Apr 2023

कोलकाता के तीर्थयात्रियों की बस पलटी, 13 घायल

हजारीबाग। हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र के करियातपुर में एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस सवार 13 लोग घायल हुए हैं। सभी यात्री खतरे से बाहर हैं।

बताया गया कि कोलकाता से वृंदावन जा रही श्रद्धालुओं बस में 56 यात्री सवार थे। जिले के बरही थाना क्षेत्र के करियातपुर में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 13 यात्री घायल हो गए। घायलों में पांच लोगों को हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सभी लोग खतरे से बाहर बताए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को बाहर निकाला। हजारीबाग एसपी मनोज रतन चौथे ने बताया कि एक बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। बस में 56 यात्री सवार थे। इस हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News